फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shialdah express vibrate in hardoi section

सियालदह की बोगी कांपी और कानपुर कांड याद दिला गई

Mon, 19 Dec 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
shialdah express vibrate in hardoi section
ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों की सूझबूझ से कानपुर जैसा हादसा टल गया। करीब सौ की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ रही सियालदह एक्सप्रेस (13151) की स्लीपर बोगी अचानक कांपने लगी। बोगी के हिलने डुलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


जिसपर इस ट्रेन को हरदोई स्टेशन पर रोक दिया। ड्राइवर के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर ट्रेन को कम स्पीड पर शाजहांपुर तक लाया गया। लाई गई। जहां खामियां दुरुस्त कर 90 की स्पीड में ट्रेन को आगे रवाना किया गया। मुरादाबाद में ट्रेन को करीब आधे घंटे रोककर जांच की गई।
विज्ञापन


सियालदह एक्सप्रेस रविवार को सियालदह से जम्मू जा रही थी। ट्रेन का स्लीपर कोच एस-8 जरूरत से ज्यादा हिल-डोल रहा था। गड़बड़ी की आशंका होने पर यात्रियों ने इसकी शिकायत रास्ते में पड़े स्टेशनों पर की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से आगे बढ़ने पर ये बोगी ज्यादा कांपने लगी। जिसे लेकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। समस्या बढ़ने पर यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। दोपहर दो बजकर दस मिनट पर ट्रेन हरदोई पहुंची तो ड्राइवर ने बोगी का निरीक्षण किया।


निरीक्षण में बोगी में कमियां मिलीं। यहां से ट्रेन की स्पीड सौ से कम कर पचास की रफ्तार से शाजहांपुर तक लाया गया। जहां पीएक्सआर की टेक्निकल टीम ने बोगी का मुआयना कर खामियों को दूर किया। टेक्निकल टीम के ओके करने पर ट्रेन को नब्बे की स्पीड से आगे के लिए रवाना किया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed