फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shankaracharya Nischalanand Saraswati will come on November 24

24 नवंबर को आएंगे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Nischalanand Saraswati will come on November 24
मुरादाबाद। गोवर्धन मठपुरी पीठ के जगतगुरुशंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 24 नवंबर को मुरादाबाद के रेलवे स्टेडियम में धर्म सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को हुई बैठक में शंकराचार्य स्वागत समिति ने कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

आचार्य धीरशांत दास अर्धमौनी ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य धर्म, भारत की अखंडता, आध्यात्म के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती मुरादाबाद मंडल में पहली बार आ रहे हैं। 51 सदस्यीय स्वागत समिति बनी है। धर्म सभा में दस हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पहुंचेंगे शंकराचार्य
धीरशांत दास अर्धमौनी ने बताया कि24 नवंबर को सुबह 6.30 बजे अयोध्या से ट्रेन द्वारा शंकराचार्य महाराज मुरादाबाद पहुंचेंगे। श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद चरण पूजन, भूमि पूजन, भोग अर्पण, आरती, सामूहिक जाप आदि अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके बाद शंकराचार्य शाम चार बजे धर्म सभा को संबोधित करेंगे। लगभग तीन सौ साधु सन्यासी, आध्यात्मिक विभूतियां, धर्मगुरु, कर्मकांड विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य, कथा वाचक, महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर अपने अनुयायियों सहित धर्मसभा में सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज व्यवस्थाओं को दिया जाएगा अंतिम रूप
सोमवार को एनसीसी स्काउट, पीटीसी प्रशिक्षु, बजरंग दल, समाज सेवी वालिंटियर्स, परिवर्तन संस्था, अर्धमौनी परिवार व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारी भी व्यवस्थाओं को परखेंगे। पानी, चिकित्सा, पादुका सेवा, पार्किंग, सैनिटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
मधुर विहार कॉलोनी में रविवार को हुई बैठक में व्यवस्थाओं की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान विनय लोहिया, डॉ. बीपीएस लोचब, अंकुर अग्रवाल, मोहक लोचब, हर्ष कौशिक, देवेंद्र चौधरी, करन सिंह, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

धर्मसभा के लिए भूमि पूजन आज
मुरादाबाद। श्री गोवर्धनमठ-पुरीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की 24 नवंबर को रेलवे स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा के लिए आज भूमि पूजन होगा। धर्मसभा के लिए श्री पुरी शंकराचार्य स्वागत समिति आयोजन की तैयारियों में जुटी है। समिति के डॉक्टर बीपीएस लोचब और विनय लोहिया ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे रेलवे स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि धर्मसभा के लिए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। भव्य पंडाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed