{"_id":"5d2286208ebc3e6cf13a1b72","slug":"shanam-jailed-over-killed-seven-people-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात लोगों का खून करने वाली शबनम गई जेल, रात में दी थीं घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात लोगों का खून करने वाली शबनम गई जेल, रात में दी थीं घटना को अंजाम
Mon, 08 Jul 2019 05:24 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
जेल गईं शबनम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के बहुचर्चित बावनखेड़ी कांड में न्यायालय से मुत्युदंड की सजा पा चुकी शबनम सहित 15 महिला कैदियों का नया ठिकाना अब रामपुर जेल हो गया है। मुरादाबाद जेल में मानक से ज्यादा बंदियों के होने की वजह से शासन के निर्देश पर इन कैदियों को रविवार सुबह रामपुर जेल में भेजा गया है। पिछले चार माह में 135 कैदियों को मुरादाबाद जेल से अलग अलग जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन
शबनम अमरोहा के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली थी। उसने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने माता, पिता एक मासूम सहित सात लोगों की हत्या की थी। वारदात को 14/15 अप्रैल 2008 की रात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मृत्युदंड की सजा पा चुका सलीम सेंट्रल जेल आगरा में बंद है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि रविवार को शासन के निर्देश पर जेल में बंद महिला कैदी शबनम, विदुषी त्यागी, मधु, नरैनिया, कुसुम, आरती शर्मा, जीनत, यासमीन, रुकसाना, नईमा, लज्जावती, साधना, मुन्नी, नफीसा व रानी को मुरादाबाद जेल से रामपुर जेल में भेजा गया है। इन महिलाओं के साथ ही जेल में रह रहे तीन बच्चों को भी रामपुर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने बताया कि शबनम को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है, जबकि विदुषी, मधु, नरैनिया, कुसुम, आरती, जीनत रुकसाना, नईमा, लज्जावती, मुन्नी और रानी को आजीवन कैद की सजा न्यायालय से दी जा चुकी है। जेल अधीक्षक ने बताया कि मुरादाबाद जेल में 611 बंदियों की क्षमता है लेकिन तीन हजार से ज्यादा बंदी इस जेल में बंद है। जिस वजह से बंदियों को परेशानी होती है। इस वजह से जेल से बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। जल्द ही कुछ अन्य बंदियों को भी दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा सकता है।