फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shami took two wickets and the people of Amroha rejoiced

Moradabad News: शमी ने झटके दो विकेट तो झूम उठे अमरोहावासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Shami took two wickets and the people of Amroha rejoiced
अमरोहा। वर्ल्ड कप में अमरोहा के मोहम्मद शमी लगातार गेंदबाजी से कमाल दिखा रहे हैं। पिछले तीन मैचों में जहां उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के होश उड़ाए, वहीं रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के दो विकेट झटक कर जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे अमरोहावासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले अवसर को शमी ने शानदार तरीके से भुनाया था। उस मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद इंग्लैंड और श्रीलंका को भी अपनी घातक गेंदबाजी से धराशाई कर दिया था। उनके प्रदर्शन से अमरोहावासी खासे उत्साहित हैं और आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला हुआ। पहली पारी में 326 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका की टीम मात्र 83 रनों पर ढेर कर दिया। शमी ने अपने पहले ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका को झटका दिया। पूरी पारी में शमी ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे, तब अमरोहावासी खासे उत्साहित थे। उनके गांव में भी प्रशंसक उनकी गेंदबाजी को देखने के लिए लालायित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed