फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shab-e-Barat today, prayers will continue throughout the night

Moradabad News: शब-ए-बरात आज, पूरी रात चलेगा इबादत का सिलसिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shab-e-Barat today, prayers will continue throughout the night
मुरादाबाद। इस्लाम में शब-ए-बरात की रात का मर्तबा बहुत अफजल बताया गया है। उलमा के मुताबिक इस रात जो भी बंदा सच्चे दिल से दुआ मांगता है, अल्लाह उसकी दुआओं को कबूल फरमाता है। इसके लिए पूरी रात इबादत का सिलसिला चलता है। कब्रिस्तान जाना पैगंबर इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की सुन्नत बताया गया है। लिहाजा शब-ए-बारात की रात मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों में जाकर दुनिया से रुखसत हो चुके अपने अजीजों के लिए दुआ करते हैं।
विज्ञापन

शहर के नायब इमाम सैयद फहद अली ने शब-ए-बरात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों से इबादत में मशगूल होने की अपील की है। उन्होंने सभी से इस मौैके पर कमजोर मिस्कीन बेसहारों की मदद करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो अल्लाह का नेक बंदा किसी की मदद करता है, तो खुदा उसके नेक अम्लों को कुबूल करता है। रिजक देने वाला अल्लाह है, इसीलिए अल्लाह पाक से अच्छी उम्मीद रखें। पूरी मेहनत के साथ अपना काम करते रहें। भूखों को खाना खिलाए। बुराई से बचें। सच्चाई का साथ कभी ना छोड़े। उन्होंने शहर के युवाओं से आतिशबाजी से परहेज करने, बाइक स्टंट से बचने की भी अपील की है।
विज्ञापन

इधर शब-ए-बरात को लेकर शहर के सभी कब्रिस्तानों में साफ सफाई का काम मुकम्मल कर लिया गया। शहर की सभी प्रमुख कब्रिस्तानों में रोशनी कर झालरों से सजाया गया है। मुस्लिम समाज के लोग इस मौके पर घरों में तरह-तरह का हलवा बनाते हैं। नजरो नियाज कर लोगों को हलुआ आदि बांटते हैं। यह सिलसिला रात से भोर तक चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गरीबों को बांटेंगे हलवा
एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने बताया की शब-ए-बरात के मौके पर वह अपने साथियों के साथ लावारिस लोगों के लिए मगफिरत दुआ करेंगे। गरीबों को हलवा भी बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed