फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven years old child murdered

मामूली विवाद में पड़ोसी के सात वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
seven years old child murdered
कांठ रोड स्थित हिमगिरी कालोनी का रहने वाला बच्चा पुनीत कुमार इसी छत में लगी थी गोली जांच पड़ताल क? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना किया तो पड़ोसी के सात वर्षीय मासूम बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी मां को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी कालोनी निवासी विजय कुमार ने तहरीर में कहा है कि उनके घर के सामने रहने वाले खूब सिंह के यहां एक पालतू कुत्ता है। खूब सिंह उनके घर के सामने ही उसे शौच कराते हैं और पाईप से धुलाई करते हैं, जिससे गंदगी विजय के दरवाजे पर आ जाती है। कई बार इस बात पर झगड़ा हो चुका है। बुधवार सुबह कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से टोका तो फिर झगड़ा हो गया। विजय के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे खूब सिंह और उसके परिवार के सदस्य झगड़ा करने आ गए। विजय की पत्नी रचना और उसका सात वर्षीय बेटा पुनीत छत पर खड़े थे। आरोप है कि दीपक और जिराज ने लाइसेंसी बंदूक से पुनीत की गोली मारकर हत्या कर दी। रचना को भी गोली लगी है जिससे वह घायल हो गई। विजय ने खूब सिंह, पत्नी ममता, बेटे दीपक और दीपांशु, दो बेटियों और भाई जिराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed