{"_id":"6605e398b6ccb16a79085ec9","slug":"seven-trains-including-rajyarani-express-will-run-late-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-371264-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें देरी से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें देरी से चलेंगी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
तीन से पांच अप्रैल के बीच रेल मंडल के आलमनगर-शाहजहांपुर सेक्शन के टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होगी। इस कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों को तीन दिन तक अलग-अलग तारीख में देरी से चलाया जाएगा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (22454) मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक मेरठ से दो घंटे की देरी से चलेगी। (15098) जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस दो अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट देरी से चलेगी। (15652) जम्मूतवी-गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस तीन अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट की देरी से चलेगी। (12332) जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार अप्रैल को जम्मूतवी से 65 मिनट की देरी से चलेगी।
(13152) जम्मूतवी-कोलकाता सियालदह एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। (15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक रास्ते में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी। (15623) भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस दो अप्रैल को रास्ते में 30 मिनट रोककर चलाई जाएगी।