फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven trains including Rajdhani will be affected

Moradabad News: राजधानी समेत सात ट्रेनें प्रभावित, चार बदले मार्ग से चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Seven trains including Rajdhani will be affected
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बरेली के दुगनपुर यार्ड में 20 से 26 जून तक मरम्मत एवं विकास कार्य होगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली राजधानी, जननायक एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। कुंभ, अवध असम सहित चार ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। इन ट्रेनों को रामपुर न होकर वाया चंदौसी-बरेली चलाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (20504) व (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस क्रमश 22 व 23 जून को नई दिल्ली से 75 मिनट देरी से चलेगी। (15211) डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 20 से 22 दून तक डिब्रूगढ़ से 75 मिनट देरी से चलेगी। (12204) अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस, 22 व 23 जून को अमृतसर से 75 मिनट देरी से चलेगी। (14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 21 जून को सहरसा से 75 मिनट देरी से चलेगी। (04067) डिब्रूगढ़-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 19 से 23 जून तक डिब्रूगढ़ से 90 मिनट देरी से चलेगी। (04096) आनंदविहार-अयोध्या एक्सप्रेस 22 जून को आनंदविहार से तीन घंटे व 24 जून को दो घंटे की देरी चलेगी। (04680) श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर स्पेशल एक्सप्रेस 21 जून को कटरा से चार घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन

(20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 20 जून को व (20504) राजधानी एक्सप्रेस 24 जून को, (15211) डिब्रूगढ़-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 19 व 23 जून को रास्ते में 30 मिनट रोकर चलाई जाएगी। (12326) नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस 22 जून को, (15128) नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22 व 23 जून को रास्ते में 45 मिनट रोकी जाएगी। (05531) रक्सौल-आनंदविहार स्पेशल एक्सप्रेस, (04624) श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 23 जून को, (04028) आनंदविहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस, (05310) आनंदविहार-मऊ स्पेशल एक्सप्रेस 24 जून को रास्ते में कुछ देर रोकी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
(12204) अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 22 जून को, (15910) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 19 व 23 जून को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। जबकि (15909) डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 व 22 जून को, (12369) हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 19 व 23 जून को बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed