फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Seva Sankalp Abhiyan' to kick off with a blood donation drive.

Moradabad News: रक्तदान से होगी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Abhiyan' to kick off with a blood donation drive.
मुरादाबाद। पीएम मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत रक्तदान शिविर से होगी। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला और महानगर कमेटी ने जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि आशीर्वाद का दीया के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना के साथ सेवा और जनभागीदारी का संकल्प लिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, फल वितरण किया जाएगा। दोपहर में पंचायत भवन में टूलकिट वितरण होगा। जबकि शाम सात बजे निर्माणाधीन परियोजनाओं और प्राचीन धार्मिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

000
जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
मुरादाबाद। सेवा संकल्प अभियान के लिए भाजपा महानगर की ओर से मंडलों में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को नामित किया गया है। मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, दीपक गोयल, विशाल त्यागी को चंद्रनगर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नगर विधायक रितेश गुप्ता को लाइनपार, मनीष कुमार को सिविल लाइंस, डॉ. विशेष गुप्ता को मध्यनगर, केके मिश्रा को दीवान का बाजार और संतोष सिंह को भोजपुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed