फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Servants used AI to edit a photo of a tiger in a field and make it viral.

Moradabad News: नौकरों ने एआई से एडिट कर खेत में बाघ दिखाई देने की वायरल की थी फोटो

Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Servants used AI to edit a photo of a tiger in a field and make it viral.
कांठ। ग्रामीणों व लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से खेत में बाघ के जोड़े दिखाई देने की सूचना जांच के दौरान झूठी पाई गई। किसान के नौकरों ने खेत में बाघ के जोड़े दिखने की फोटो को एआई की मदद से एडिट कर वायरल की थी। बाद में कार्रवाई से बचने के लिए नौकर माफी मांगते मांगी।
विज्ञापन



मामला कांठ के पहाड़मऊ मिलक का है। स्थानीय किसान ने कृषि और पशुओं के कार्य के लिए नौकर रखे हुए हैं। शुक्रवार को दो नौकर खेत पर काम कर रहे थे। तभी एक ने रास्ते में बाघ दिखाई देने का शोर मचा दिया था। जिस पर खेत स्वामी व दूसरे खेतों पर काम कर रहे किसान भी आ गए थे। नौकरों ने खेत में बाघ के जोड़े की फोटो भी मोबाइल में दिखाते हुए वायरल की थी। इसका मामला वन विभाग तक पहुंचा तो डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और शनिवार को वह टीम के साथ पहाड़मऊ मिलक में उस स्थान पर पहुंचे जहां बाघ के जोड़े देखे जाने की बात बताई जा रही थी और वायरल फोटो में भी दो बाघ दिखाई दे रहे थे। लेकिन जांच के दौरान कोई भी साक्ष्य ऐसा नहीं मिला, जिससे बाघ होने की पुष्टि होती। इसके बाद टीम ने दोनों नौकरों से गहनता से पूछताछ की और कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिस पर दोनों ने स्वीकार किया कि कोई बाघ दिखाई नहीं दिया था, उन्होंने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फोटो ऐडिट कर वायरल की थी। डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों नौकरों ने एआई से फोटो बनायी थी। जांच में बाघ की सूचना झूठी पाई गई है। माफी मांगने और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने पर दोनों नौकरों छोड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed