फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sensors report RDSO Telgo First day success

आरडीएसओ ने दी सेंसर रिपोर्ट, टेल्गो का पहला दिन सक्सेस

Tue, 31 May 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 31 May 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
sensors report RDSO Telgo First day success
टेल्गो
रविवार को इज्जतनगर से बरेली जंक्शन और मुरादाबाद के बीच स्पेन की हाई स्पीड ट्रेन टेल्गो के पहले दिन का ट्रायल सक्सेस माना गया है। यह संकेत आरडीएसओ की टीम ने सेंसर रिपोर्ट के आधार पर दिए हैं। टीम असली परीक्षा तो दिल्ली-पलवल और मथुरा के बीच मान रही है, यहां पर सांप - सीढ़ी के खेल की तरह के कई मोड़ हैं। जहां पर 170 से 200 की स्पीड से ट्रेन को दौड़ाना चुनौैती हो सकता है। हालांकि टेल्गो की टीम इस चुनौती को सामान्य मान कर चल रही है।
विज्ञापन


टीम का तर्क है कि इस तरह के मोड़ पर इस तकनीकी की ट्रेन को संचालित करना दूसरे देशों में आम बात है।
आरडीएसओ की टीम ने पहले दिन इज्जतनगर से बरेली जंक्शन और फिर मुरादाबाद तथा वहां से इज्जतनगर वापसी के ट्रायल के सेंसर डाटा का परीक्षण किया। जिसके आधार पर प्रथम दृष्टया पहले दिन का ट्रायल सक्सेस (संतोषजनक) बताया गया है। ट्रायल के दौरान जिन बातों को लेकर आशंका थी और सवाल थे, उन सभी को सेंसर किया गया था। हालांकि सेंसर की विस्तृत जांच नहीं हो पाई है। पूरी जांच एक सप्ताह तक ट्रायल होने के बाद हो पाएगी।
विज्ञापन


अब तक जो रिपोर्ट आई है उसके अनुसार ट्रेन के चलने के दौरान झटके नहीं लग रहे हैं। अधिक स्पीड पर ट्रेन निर्बाध गति (झटके और कंपन) के बिना चलती है। कोच हल्के और सिस्टम हाइड्रोलिक होने के कारण इंजन का पावर भी कम इस्तेमाल हो रहा है। पटरी, और पहिए का घिसाव भी कम है। ट्रायल के आखिरी दिन तक ट्रेन में सेंसर लगा रहेगा और उसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट का परीक्षण होगा। उसी के आधार पर ट्रेन के ट्रायल में समय समय पर संशोधन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेल्गो टीम ने देखा पलवल-मथुरा ट्रैक
टेल्गो के इंजीनियरों की टीम कई मोड़ वाले दिल्ली से पलवल और मथुरा ट्रैक का निरीक्षण कर आई है। यहां तक जानकारी कर ली गई है कि कितने किलोमीटर पर कितने घुमाव का मोड़ है और उस मोड़ पर ट्रेन की स्पीड को कम करना होगा या नहीं। हालांकि टीम का तर्क है कि इस तरह के मोड़ पर स्पीड पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन ट्रैक बिजी न हो और लाइन क्लियर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed