{"_id":"67cdfc360b0543263a0522ae","slug":"senior-citizens-laughed-a-lot-wearing-colorful-caps-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-598434-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंग-बिरंगी टोपी लगाकर वरिष्ठजनों ने खूब लगाए ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंग-बिरंगी टोपी लगाकर वरिष्ठजनों ने खूब लगाए ठहाके
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मुरादाबाद की ओर से मुरादाबाद क्लब में होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता रहे। सभी वरिष्ठजनों ने रंग-बिरंगी टोपियां पहनकर वातावरण को होलीमय बना दिया। सत्य नारायन शर्मा, मंजू रस्तोगी, सपना गुम्बर ने होली गीत प्रस्तुत किए।
ब्रज में होली खेलें नंद किशोर गीत अक्षेंद्र नाथ ने प्रस्तुत किया। विपिन सरन के सुनाए चुटकुलों पर वरिष्ठजनों ने खूब ठहाके लगाए। योगेश गुप्ता ने होली प्रहसन सुनाया। डॉ. विशेष गुप्ता ने संयुक्त परिवारों के विघटन से उत्पन्न समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज परिवार के लोग साथ नहीं बैठते हैं, इसलिए बुजुर्ग अकेलापन महसूस करते हैं। बच्चे मोबाइल को ही दोस्त और परिवार मान बैठे हैं, यह चिंताजनक है।
डॉ. मनचंदा ने बढ़ते मोटापे के कारण, नुकसान और बचाव पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्ष डॉ. जी कुमार ने होली व अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. एसके राज, शरद गर्ग, आनंद प्रकाश, डॉ विनोद कुमार, सुभाष वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।