{"_id":"67536465c62d5200830f6a97","slug":"selfie-point-ready-for-promotion-of-mahakumbh-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-537844-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महाकुंभ के प्रचार के लिए सेल्फी प्वाइंट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महाकुंभ के प्रचार के लिए सेल्फी प्वाइंट तैयार
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ को लेकर पीतलनगरी में भी प्रचार-प्रसार हो रहा है। लोगों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सेल्फी जोन का भी निर्माण कराया गया है। लोकोशेड पुल के नीचे सेल्फी जोन का निर्माण कराया गया है। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट लगाए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर कुंभ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इसका तत्काल अनुपालन करते हुए नगर निगम की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई और दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल के नीचे कारगिल शहीद पथ के पास सेल्फी प्वाइंट का निर्माण शुरू कराया। नगर निगम की ओर से स्वच्छ कुंभ, दिव्य कुंभ की थीम का पत्थर स्थापित किया गया है। इसमें कुंभ के जागरूकता नारे को जगह दी गई है। पत्थर पर प्लास्टिक कचरा न फैलाएं, गहरे पानी में अकेले न जाएं, कूड़ेदान का प्रयोग करें, कूड़े को न जलाएं और संगम में पूजा सामग्री न डालें के नारे को अंकित किया गया है।
साथ ही इस सेल्फी जोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगाई गई है। थ्री-डी स्वरूप में लगाई गई इस आकृति को सेल्फी जोन के रूप में स्थापित किया गया है। रात के समय भी यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करे, इसके लिए बाकायदा लाइट भी लगाई गई है। अब इस सेल्फी जोन का सौंदर्यीकरण होना है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इस सेल्फी जोन से इसकी शुरुआत की जा रही है। कुंभ मेले में शहर से जाने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक करने का कार्य सेल्फी जोन की मदद से किया जाएगा।