फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sekelton was of painter of moradabad

लापता पेंटर का निकला पटवाई में मिला कंकाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

रामपुर के पटवाई क्षेत्र में रामगंगा नदी में मिला कंकाल लापता पेंटर संजीव उर्फ बाबू का निकला।शुक्रवार को पटवाई पहुंचकर परिजनों ने कपड़े, घड़ी और जूते से उसकी पहचान की है।शुक्रवार रात कटघर पुलिस ने केस में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ा लीं।

विज्ञापन
sekelton was of painter of moradabad

विस्तार

रामपुर(मुरादाबाद)। रामपुर के पटवाई क्षेत्र में रामगंगा नदी में मिला कंकाल लापता पेंटर संजीव उर्फ बाबू का निकला। शुक्रवार को पटवाई पहुंचकर परिजनों ने कपड़े, घड़ी और जूते से उसकी पहचान की है। शुक्रवार रात कटघर पुलिस ने केस में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ा लीं।
विज्ञापन

कटघर के महबुल्लागंज निवासी धर्मपाल ने गोविंद नगर निवासी सनी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया था कि दो सितंबर को सनी उसके बेटे संजीव उर्फ बाबू को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से बेटा गायब है। परिजन और पुलिस संजीव की तलाश में जुटी कि शुक्रवार को पता चला कि 11 सितंबर को रामपुर के पटवाई क्षेत्र में रामगंगा नदी में एक कंकाल मिला था। शुक्रवार को धर्मपाल अपनी बेटियों व अन्य परिजन के साथ पटवाई थाने पहुंचे। यहां उन्हें पुलिस ने घड़ी, कपड़े और जूते दिखाए। जिसके जरिये उन्होंने कंकाल की शिनाख्त की। शुक्रवार शाम परिजन रामपुर से कटघर थाने लौटे। उन्होंने संजीव के दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया के गोविंद नगर निवासी सनी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। केस में हत्या की धारा 302 और साक्ष्य मिटाने की धारा 201 आईपीसी बढ़ा दी है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed