फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sejal won silver

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सेजल ने जीती चांदी, अर्पिता ने कांस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
sejal won silver
मुरादाबाद/मुजफ्फरनगर। स्टेट जूनियर बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में मुरादाबाद की सेजल ने 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल में उन्हें मेरठ की चंचल से हार का सामना करना पड़ा। वहीं सहारनपुर की संजना से सेमीफाइनल में हार के कारण मुरादाबाद की अर्पिता को कांस्य से संतोष करना पड़ा। मुजफ्फरनगर में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन का रविवार को हो गया।
विज्ञापन

17 अंक हासिल कर मेरठ मंडल ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि गोरखपुर मंडल की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल मुकाबलों में मेरठ को दो स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल से इस प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी भेजी गई थीं। इनमें कनिष्का को कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला। इसके चलते उन्हें बिना मुकाबला खेले वापस आना पड़ा। वहीं मेजबान सहारनपुर मंडल की दोनों खिलाड़ी फाइनल में हार गई। 52 किलो भार वर्ग में संजना और 57 किलो भार वर्ग में ग्रेसिका को हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed