फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   security gaurd arrested in moradabad

बहू से दुष्कर्म और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
security gaurd arrested in moradabad
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बहू से दुष्कर्म और विरोध करने पर गोली मारकर बेटे की हत्या करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपी लाइनपार क्षेत्र में ही छिपा हुआ था। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह भाग निकला था। सोमवार रात पुलिस ने पीछा कर आरोपी को रामपुर बॉर्डर से पकड़ा है। इससे पहले सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी के छोटे बेटे को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड ने शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे अपने बड़े बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने इस वारदात को अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी का बड़ा बेटा निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। पिछले साल जनवरी में उसकी शादी मझोला क्षेत्र में ही रहने वाली युवती से हुई थी। वार्ड ब्वाय की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर की रात उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। सास, ननद और दोनों छोटे देवर भी घर में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शनिवार सुबह पति घर लौटा तो उसने अपने ससुर की शिकायत की थी। इसी बात का विरोध दर्ज कराने के लिए महिला का पति अपने पिता के पास उनके कमरे में पहुंचा था। इसी दौरान वहां महिला का छोटा देवर भी आ गया था। कहासुनी के बाद पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर बड़े बेटे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी और उसका छोटा बेटा भी मौके से भाग गए थे। दो घंटे बाद छोटे बेटा घर लौटा और उसने पुलिस को पिस्टल देकर कहा था कि गोली मैंने मारी है। हालांकि बाद में वह थाने में इससे मुकर गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी छोटे बेटे की गिरफ्तार दिखाई थी। सोमवार दोपहर उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां से आरोपी को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। मझोला थाने के अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रामपुर की ओर भाग रहा था। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रामपुर बॉर्डर से पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी पहले बोला, छीनाझपटी में चली गोली, बाद में कबूल किया गुनाह
मुरादाबाद। अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की तो उसने पहले बताया कि छीनाझपटी में गोली चल गई थी। पुलिस ने जब उससे सवाल किया गया कि छीनाझपटी में दो गोली कैसे चल गई तो वह चुप हो गया। कुछ देर शांत होने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत छोटे बेटे को पिस्टल लेकर भेजा था घर
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ और जांच में ये बात भी सामने आ है कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने अपने छोटे बेटे को प्लानिंग के तहत पिस्टल लेकर घर भेजा था। आरोपी ने बेटे से कहा था कि वह गोली मारने की बात कबूल कर ले। छोटा बेटा नाबालिग है। वो जल्द राजकीय संप्रेक्षण गृह से छूट जाता और पिता उसकी पैरवी भी कर लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed