फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Security arrangements will be tightened regarding the story of Baba Bageshwar

Moradabad News: बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर तगड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be tightened regarding the story of Baba Bageshwar
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में आयोजित धीरेंद्र शास्त्री (बाबा बागेश्वर) की हनुमत कथा में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 700 पुलिसकर्मी मैदान के इर्द गिर्द तैनात किए जाएंगे। सीओ हाईवे ने बताया कि इस मामले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की गई है।
विज्ञापन

चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद बाबा बागेश्वर की हनुमत कथा सेक्टर छह नया मुरादाबाद माता की मिलक में आयोजित की गई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया के निर्देश पर नया मुरादाबाद में एक एएसपी, एक सीओ और 700 पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मामले में पाकबड़ा पुलिस ने मौके का मुआयना कर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। संभावना है कि कथा सुनने के लिए एक लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी। सीओ हाई वे अमरेंद्र सिंह का कहना है कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले को लेकर पुलिस ने उठाए सवाल
सीओ हाईवे ने कथा के आयोजक विपिन लोहिया को पत्र लिखकर सवाल उठाया कि कथास्थल की बाउंड्री के नजदीक एक नाला पानी से भरा है। इस कारण भीड़ बढ़ने पर कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस बारे में विपिन लोहिया ने बताया कि सुरक्षा के लिए नाले की तरफ बैरिकेडिंग की गई है ताकि सुरक्षा मुकम्मल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed