फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Charges increased against accused of crushing girl students with car, injured gave exam lying on bed

Moradabad News: कार से छात्राओं को कुचलने के आरोपियों पर बढ़ीं धाराएं, घायल छात्रा ने बेड पर लेटकर दी परीक्षा

Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 02:25 AM IST
सार

रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर कार से टक्कर मारने के मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कुछ और धाराएं जोड़ी हैं। इस बीच एक घायल छात्रा ने केंद्र पर पहुंचकर बेड पर लेटकर परीक्षा दी है।

विज्ञापन
Charges increased against accused of crushing girl students with car, injured gave exam lying on bed
मुरादाबाद में कार की टक्कर लगने के बाद जख्मी छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

रामगंगा विहार में छेड़खानी का विरोध करने पर छह छात्राओं को कार से कुचलने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक छेड़खानी सहित अन्य धाराएं बढ़ा दी हैं। घटना के दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पुलिस आरोपी दिव्यांशु और आरोपी यश सिरोही को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


आरोपी दिव्यांशु दरोगा का बेटा है। इस मामले में विवेचक कुलदीप राणा ने नाबालिग छात्राओं का बयान दर्ज करने के बाद उसी आधार पर धारा 77, 78 और 79 बढ़ा दी है। बढ़ी हुई धाराओं का अर्थ यह है कि आरोपियों ने छात्राओं का पीछा कर सामूहिक छेड़खानी की। बगैर अनुमति तस्वीरे खींचने की कोशिश की। इस मामले में पॉक्सो एक्ट पहले ही लगाया गया था। दबिश से पता चला कि आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन


सात फरवरी को कॉलेज से प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छह छात्राओं को कार सवारों ने कुचल दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार सवार पांच युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्राओं को कार से राैंद दिया। टक्कर से एक छात्रा कार की बोनट पर गिर गई थी। कार दाैड़ाने के बाद उसे सड़क पर गिराकर आरोपी भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छात्राओं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनमें से दिल्ली में भर्ती एक छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर ही लोगों ने कार चला रहे नवीन नगर निवासी शगुन सिंह को दबोचा था। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। माैके से भागे चार आरोपियों में से लक्ष्य बवेजा और उदय काैशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

दो आरोपी यश सिरोही और दिव्यांशु 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली में भर्ती छात्रा के सिर का ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन हालत में अभी सुधार नहीं हुआ है। अन्य छात्राओं की हालत अभी ठीक नहीं हुई है।

कार से कुचलने की वजह से अभी तक बेड पर है छात्रा
कार से कुचलने के मामले में घायल छात्रा ने मंगलवार को बेड पर लेटकर परीक्षा दी। परिजनों ने छात्रा को एंबुलेंस की मदद से केंद्र पर पहुंचाया था। अब छात्रा 22 फरवरी की परीक्षा की तैयारी कर रही है। आठ फरवरी को रामगंगा विहार में मनचलों द्वारा कार से कुचलने से घायल छात्रा अभी भी बेड रेस्ट पर ही है।

मंगलवार को उसका डेटा साइंस का पेपर था। छात्रा के पिता ने बताया कि गंभीर हालत होने के बावजूद बेटी परीक्षा नहीं छोड़ना नहीं चाहती है। वह अपने कॅरिअर के लिए चिंतित है। इसलिए हमने सीबीएसई से परीक्षा के लिए विशेष अनुमति ली है। बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्र पर छात्रा के लिए बेड और राइटर की व्यवस्था की गई है।

मंगलवार सुबह नौ बजे एंबुलेंस से छात्रा को परीक्षा केंद्र पर लेकर पहुंचे। उसको केंद्र के अंदर बेड पर लिटा दिया गया। इसके बाद छात्रा सवालों के जवाब बोलती रही और राइटर ने उसके जवाबों को लिखा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा को एंबुलेंस से ही वापस घर लेकर आए।

छात्रा के पिता ने बताया कि मुख्य परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। 22 तारीख को बिजनेस स्टडीज का पेपर है। वहीं हादसे में घायल एक और छात्रा का अभी दिल्ली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed