फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   second monday of sawan celebrated

सावन माह का दूसरा सोमवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
second monday of sawan celebrated
मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार की आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें शिवालयों में लग गई थीं। तड़के सबसे पहले डाक कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंज उठे। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन

इस बार मंगलवार को शिव तेरस होने की वजह से मंदिरों में मंगलवार को भी जलाभिषेक की तैयारियां की गई हैं। मुरादाबाद में सबसे अधिक कांवड़ियों की भीड़ चौरासी घंटा मंदिर किसरौल पर पहुंची। रात 11 बजे से डाक कांवड़ लेकर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उनके ठहरने की व्यवस्था गंगा मंदिर में की गई थी। रात साढ़े तीन बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि इस बार कांवड़ के लिए जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में करीब 20 हजार कांवड़ आने का अनुमान है। सोमवार रात तक लगभग 50 हजार श्रद्धालु आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम चार बजे फूलों से भोलेनाथ का शृंगार किया जाएगा। रात आठ बजे महाआरती और रात 11 बजे शयन आरती की जाएगी। झारखंडी महादेव मंदिर में के महंत भोलेनाथ योगीराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मंदिर के एक द्वार से उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि दूसरे द्वार से उनके निकलने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर में सोमवार रात को रुद्राभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम चार बजे भोलेनाथ का फूलों से शृंगार किया जाएगा। रात को आरती और फिर शयन आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोले के भजनों पर थिरके श्रद्धालु
मुरादाबाद। कांठ रोड पर रविवार सुबह से ही हरिद्वार से कांवड़िये जल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। सड़कों पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात है। कांवड़ियों के कदम शिवालयों की ओर बढ़ रहे थे। दिनभर डीजे पर भजनों की धुनों पर शिवभक्त थिरकते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते गए। कांवड़ियों के जल भरकर शिवालयों की ओर निकलने का सिलसिला पूरे दिन चला। इस दौरान काफी भीड़भाड़ रही। बरेली, पीलभीत और शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों की सुबह से ही हाईवे पर काफी संख्या दिखी। कांवड़ियों की टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नृत्य करते कलाकार भी शामिल रहे। कलाकारों ने भोले के भजनों पर धूम मचा दी। उधर, महिलाओं की दो-तीन टोलियां पैदल ही बम-बम भोले करते हुए शिवालयों की ओर चली गईं। ब्यूरो
दिल्ली रोड तिरंगा और भगवा की धूम
मुरादाबाद। शहर के श्रद्धालु ब्रजघाट से कांवड़ लाने के लिए रविवार दोपहर से रवाना होने लगे। दिल्ली रोड पर सड़क किनारे जगह-जगह तिरंगा और भगवा ध्वज की दुकानें लगी हुई थीं। ब्यूरो

फोटो...
251 जोड़ों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक
मुरादाबाद। रुद्राभिषेक आयोजन समिति महानगर मुरादाबाद द्वारा भगवान शिव का 251 दंपतियों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। आचार्य स्वामी देवनारायण महाराज ने रुद्री का पाठ कर विधिविधान के साथ पूजन कराया। भगवान शिव का अभिषेक हरिद्वार से लाए गंगाजल, चंदन, दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, सिंदूर, लाल-हरा गुलाल, बेल-पत्री, कुश, दूर्वा, शमी पत्र, भांग, धतूरा, कनेर का फूल सहित अन्य सामग्री के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्याम शुक्ला ने अपनी पत्नी व पुत्र मयंक शुक्ला के साथ मुख्य चौकी पर पूजन किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश चंद गुप्ता, पंडित कामेश्वर मिश्रा, अरुणेश शर्मा, राकेश शास्त्री, राकेश शर्मा, मुकुल व्यास, रोहन सक्सेना, गौरव सैनी, शकुंतला शर्मा, वंदना शर्मा, स्वाति शर्मा, संयोजक श्याम कृष्ण रस्तोगी आदि ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed