फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SDM inspected the arrangements at the centers before the PCS pre-examination.

Moradabad News: पीसीएस प्री परीक्षा से पहले एसडीएम ने केंद्रों पर देखीं व्यवस्थाएं

Sat, 11 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 11 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the arrangements at the centers before the PCS pre-examination.
कांठ। 12 अक्तूबर को होने वाली उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए कांठ तहसील क्षेत्र में बनाए गए दोनों परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। एसडीएम संत दास पंवार नेे परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को देखा है।
विज्ञापन



कांठ में पीसीएस प्री परीक्षा के लिए इस बार नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज और नगर पंचायत उमरी कलां के पब्लिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में बिना किसी रूकावट कराने के लिए एसडीएम कांठ संत दास पंवार को डीएसएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट और भूमि संरक्षक अधिकारी योगेंद्र सिंह को पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां का सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 अक्तूबर को इन दोनों केंद्रों पर पहली पाली में सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर बाद 02:30 से शाम 04:30 बजे तक परीक्षा होगी। दोनों पालियों में 384-384 यानि 768 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा से पूर्व शुक्रवार को एसडीएम संत दास पंवार ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा, बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरों, सीटों आदि की व्यवस्था को देखा। उन्होंने नगर पंचायत कांठ और उमरी कलां को निर्देश भी दिए हैं कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए जगह-जगह बोर्ड भी लगवाए जाएंगें। ताकि वह बिना किसी परेशानी अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed