{"_id":"692617db63d1f9bbb20d0f7b","slug":"sdm-and-tehsildar-took-stock-of-sir-campaign-at-the-booths-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110039-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसडीएम और तहसीलदार ने बूथों पर एसआईआर अभियान का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसडीएम और तहसीलदार ने बूथों पर एसआईआर अभियान का जायजा लिया
Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील प्रशासन की ओर से बिलारी नगर में एसआईआर को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बिलारी नगर के सभी बूथों के बीएलओ अपने अपने बूथों पर जरूरी अभिलेख लेकर मौजूद रहे।
वहीं वोटरों ने अनेक गणना पत्रक भरकर बीएलओ को जमा किए तथा बीएलओ द्वारा कुछ वोटरों को गणना पत्रक वितरित भी किए गए। नगर के कंपोजिट विद्यालय के एक बूथ पर कई महिला वोटरों ने यह कहते हुए बीएलओ के प्रति नाराजगी जताई कि वह गणना पत्रक की एक ही प्रति दे रहे हैं। हंगामा होने की सूचना पर पहले नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव और उसके बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने बूथ पर आए वोटरों को समझाकर उनकी समस्या का समाधान किया तथा बीएलओ को निर्देश दिए कि गणना पत्रक वितरण करने और वोटरों से भरवाकर संकलित करने के कार्य में निष्पक्षता और शीघ्रता बरतें।
एसडीएम ने कंपोजिट विद्यालय कन्या जूनियर हाईस्कूल, अब्दुल्ला प्राइमरी स्कूल, कोठी प्राइमरी स्कूल, गन्ना समिति कार्यालय बिलारी, बाल विकास परियोजना कार्यालय बिलारी आदि में पहुंचकर विशेष अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा बूथ पर रहकर काम करने की प्रगति का जायजा लिया।