फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   science model exibhition

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2022 में छात्रों ने स्थिर एवं क्रियाकारी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में 57 छात्रों ने मॉडल बनाए।पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय पर अंकुश चौहान ने स्थिर मॉडल बनाया और तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
science model exibhition

विस्तार

मुरादाबाद। विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2022 में छात्रों ने स्थिर एवं क्रियाकारी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता में 57 छात्रों ने मॉडल बनाए।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल हमारे लिए गणित थीम पर मॉडल बनाने वाले चिराग दिवाकर प्रथम स्थान पर रहे। वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास विषय पर स्थिर मॉडल ऋषि रुहेला ने बताया और द्वितीय रहे। पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय पर अंकुश चौहान ने स्थिर मॉडल बनाया और तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में परिवहन और नवाचार विषय पर बलराम चौहान ने क्रियाकारी मॉडल बनाया और प्रथम स्थान पर रहे। पर्यावरण संबंधी चिंताएं विषय पर दूसरे स्थान पर रहे पल्लव चतुर्वेदी ने क्रियाकारी मॉडल बनाया। तीसरे स्थान पर रहे जसकीरत ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री विषय पर क्रियाकारी मॉडल बनाया। निर्णायक मंडल में जसवंत कुमार सिंह, अजय तोमर, विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह शामिल रहे। प्राचार्य वीर सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शारिब, चंद्रमोहन, विनीत कुमार, मनोज कुमार, ताराचंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed