फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Schools up Intermediate will remain closed today in Moradabad district, all types of examinations also postpon

बारिश से अलर्ट: मुरादाबाद जिले में आज बंद रहेंगे इंटर तक के स्कूल, सभी तरह की परीक्षाएं भी स्थगित

Mon, 11 Sep 2023 10:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:31 AM IST
सार

प्रशासन ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए इंटर तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा नदियों के आसपास जाने पर भी रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
Schools up Intermediate will remain closed today in Moradabad district, all types of examinations also postpon
मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भारी बारिश और आने वाले दिनों में बिगड़े मौसम के आसार को देखते हुए सोमवार को जिले में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने सोमवार को कक्षा एक से लेकर इंटर तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सभी बोर्ड के स्कूल-कॉलेजों पर प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


आज होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। दो दिन से हो रही बारिश के कारण रामगंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। इसके साथ ही खो बैराज से रविवार 76314 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ दिया गया। हालांकि यह पानी मुरादाबाद पहुंचने में करीब 24 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन


लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जिले में बाढ़, कटान की आशंका को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले में दो दिन में हुई बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में रामगंगा का जल स्तर करीब 20 सेंटीमीटर बढ़ कर 189.15 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार हुई बारिश के बाद रामगंगा का जलस्तर अभी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी कि इसी बीच खो बैराज से 76314 क्यूसेक पानी रामगंगा में छोड़ दिया गया। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि यह पानी करीब 24 घंटे बाद मुरादाबाद पहुंचेगा। जिसके बाद रामगंगा का जल स्तर और बढ़ेगा।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं प्रशासन सत्यम मिश्रा ने बताया कि खो बैराज से रामगंगा में छोड़े गए पानी और जिले में हुई तेज बारिश के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी एसडीएम को क्षेत्र में नावों की स्थिति ठीक रखने तथा नाविकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलदारों से प्रधानों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लेते रहने को कहा गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। लेखपालों से क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।


दैवी आपदा विशेषज्ञ पंकज मिश्रा ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से भी प्रधानों से फोन कर स्थिति की जानकारी की जाती रही। एडीएम ने जिले में बारिश से किसी तरह की पशु व जन हानि की खबर न मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed