फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   school bus accident 11 students injured

बच्चों को सलामत देख आई सांस में सांस

Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
school bus accident 11 students injured
school bus accident
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असालतनगर बघा के निकट गुरुवार को जिले के सिरसी स्थित बहमन पब्लिक स्कूल की बस का टायर फट गया। बस में बीस से अधिक बच्चे सवार थे, जैसे ही टायर फटा तो बस असंतुलित हो गई। वह डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन


बच्चे घबरा गए और चीख पुकार का माहौल बन गया। इस घटना में किसी बच्चे के सिर पर चोट आई, तो किसी के घुटने में। कुल 11  बच्चों को चोटें आईं हैं। गनीमत रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


बच्चों को सलामत देख अभिभावकों की सांस में सांस आई। अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए। थाने पर अभिभावकों ने प्रदर्शन भी किया। सिरसी के बहमन पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे के बाद मैनाठेर व आसपास के गांवों के बच्चों को छोड़ने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह बस तीन बजे के करीब असालतनगर बघा के करीब पहुंची, तो अचानक बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस असंतुलित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। बच्चे घबरा गए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने बच्चों को संभाला। मैनाठेर थाने में  घटना की सूचना दी गई।

वहीं बस के चालक ने तत्काल प्रिंसिपल तथा ट्रांसपोर्ट प्रभारी को घटना की सूचना दी। ट्रांसपोर्ट प्रभारी ने तत्काल दूसरी बस भेजी। तब तक मौके पहुंचे अभिभावक बच्चों की हालत देख कर आक्रोशित हो गए। एक अभिभावक ने हादसे की बाबत प्रधानाचार्य से बातचीत की।

आरोप है कि प्रधानाचार्य ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया, तो अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। तब तक स्कूल से दूसरी बस आ गई। बस में बैठाकर अभिभावक अपने बच्चों को घर को ले गए। कुछ अभिभावक वहीं रह गए।


उन्होंने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। चालक भी पुलिस हिरासत में है। इसके बाद बस संचालक और स्कूल प्रबंधन के सदस्य पहुंच गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने माना कि टायर चेक न करने की लापरवाही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed