फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   School allotment process lasted till late night

Moradabad News: देर रात तक चली शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
School allotment process lasted till late night
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय तबादले के बाद आए शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया बुधवार देर रात तक चली। बीएसए का कहना है कि शिक्षकों को बृहस्पतिवार और शुक्रवार को स्कूलों में जाकर नियुक्ति लेनी है।

अंतर जनपदीय तबादला प्रक्रिया से मुरादाबाद जनपद में 322 शिक्षक आए थे। इनमें से 298 शिक्षकों ने नियुक्ति ली थी। बुधवार को 287 शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाने की प्रक्रिया पारकर इंटर कॉलेज में हुई। स्कूल आवंटन ऑनलाइन माध्यम से हुए। निदेशालय से दोपहर करीब 12 बजे तक शिक्षकों का डाटा आ पाया। इसके बाद करीब आधा घंटे के लिए स्कूल में बिजली कटौती हो गई। शिक्षकों ने बताया कि इसके बाद जब विकल्प सबमिट कर रहे थे तो बीच-बीच में पोर्टल हैंग हो रहा था। नियुक्ति न लेने वाले करीब 24 शिक्षकों के फॉर्म भी ऑनलाइन खुल रहे थे। इस पर उनका विकल्प नॉट ज्वाइन करके सबमिट करना पड़ रहा है। इसकी वजह से यह प्रक्रिया बुधवार देर रात करीब 11 बजे तक चली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आवंटन के लिए 327 स्कूल खुले थे। शिक्षकों से उनकी पसंद पूछकर स्कूल आवंटित किए गए। शिक्षकों को स्कूल पसंद करने में भी देरी हुई। अब शिक्षकों को आवंटित स्कूलों में शुक्रवार तक नियुक्ति लेनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed