फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   scheduled caste's father and son dies by being crushed by bricks

अनुसूचित जाति के पिता पुत्र की ईंटों से कुचलकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
scheduled caste's father and son dies  by being crushed  by bricks
मुरादाबाद।मझोला थानाक्षेत्र के हनुमान नगर में शुक्रवार रात अनुसूचित जाति के एक लकवाग्रस्त व्यक्ति एवं मानसिक रूप से कमजोर उसे युवा पुत्र की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस दोहरे हत्याकांड को पड़ोस में रहने वाले रेलवे से सेवा निवृत्त कर्मचारी बाबूराम गंगवार के बेटों ने उनके मात्र सौ गज के मकान पर कब्जा करने के लिए अंजाम दिया है। पिता किशन लाल वाल्मीकि का शव कमरे के अंदर पड़ा मिला, जबकि बेटा घायल अवस्था में करीब डेढ़ सौ मीटर दूर सड़क किनारे कूड़ेदान के पीछे लहूलुहान अवस्था में मिला। जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ईंटों से कुचलकर मौत के घाट उतारे गए किशन लाल वाल्मीकि (55) और उसका बेटा राजेश वाल्मीकि (22)थे। परिवार में इन दोनों के अलावा किशन लाल की बेटी गुड़िया और उसका एक बच्चा है। गुड़िया ने बताया कि उसके पिता पैरालिसिस थे। जबकि भाई मानसिक रूप से कमजोर था। पड़ोसी बाबू राम गंगवार इसी बात का फायदा उठाकर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते थे। पड़ोसी आए दिन मारपीट, पत्थरबाजी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते थे। शुक्रवार रात आठ बजे आरोपियों ने उनके घर पथराव किया था। उसके पिता और भाई को पीट पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि शुक्रवार रात करीब बाठ बजे हनुमान नगर में केजीके कालेज रोड पर कूड़ेदान के पीछे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। लोगों की सूचना पर उसे वहां से उठवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा गया था। जहां युवक की मौत हो गई थी। कुछ देर बाद गुड़िया नाम की युवती अस्पताल पहुंची और युवक की पहचान अपने भाई राजेश के रूप में की। युवती ने बताया कि वह इसके बाद चौकी गई। तब उसने बताया कि उसके पिता भी नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद देर रात तीन बजे पुलिस युवक के घर पहुंची तो पता चला कि घर के अंदर कमरे में पिता की लाश पड़ी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी। शनिवार सुबह दस बजे एसएसपी अमित पाठक मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। आस पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की। तब पता चला कि शुक्रवार शाम और रात में दोनों परिवार के बीच पत्थरबाजी हुई थी। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। दीपक भूकर ने बताया कि युवती गुड़िया की तहरीर पर पड़ोस में रहने वाले संजय, मोती और बबलू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। संजय और मोती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने पथराव किया था। शुक्रवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पिता पुत्र की सिर में गंभीर चोटें लगने से मौत हुई है। जबकि किशन का लीवर भी फट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed