फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   save the people

कार के अंदर फंसे आठ लोगों को बचाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
save the people
मुरादाबाद। ट्रक से टक्कर होने के बाद कार के दरवाजे लॉक होने पर उसमें फंसे पांच बच्चों समेत आठ लोगों को पुलिस ने बचाया। इसकी वजह से पीआरवी 260 की टीम को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। नानकबाड़ी गुरुद्वारा के पास एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। कार में एक युवक, दो महिलाएं और पांच बच्चे सवार थे। सबको चोट लगी और जब वह कार से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो दरवाजे लॉक हो जाने के कारण उससे बाहर नहीं निकल सके। जिसकी वजह से वह परेशान हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 260 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मशक्कत कर कार के अंदर फंसे आठाें लोगों को बाहर निकाला। सभी लोगाें को उपचार के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना पीड़ित परिवार को दी गई। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीआरवी 260 की टीम ने कार में फंसे आठ लोगों को समय पर पहुंचकर बचाया। इस वजह से प्रदेश में मंगलवार को उसे दूसरा स्थान मिला है। पीआरवी में तैनात कमांडर बिजेंद्र सिंह, सब कमांडर पुनीत कुमार और पायलट अवधेश कुमार की तत्परता की वजह से ऐसा मुमकिन हो सका। अफसरों ने पीआरवी टीम के कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed