फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   save post office staff to angry girls

डाकघर वालों को गुस्साई बेटियों से बचाओ..वरना दो लाख दिलाओ

Thu, 02 Feb 2017 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 02:40 AM IST
विज्ञापन
save post office staff to angry girls
अभियान के तहत बेटियों को दो लाख रुपये मिलने की अफवाह पर पोस्ट आफिस में टूटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाई अभियान के तहत बेटियों को दो लाख रुपये मिलने की अफवाह बुधवार को भी फैली रही। भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के नाम रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करने वालों की डाकघर में भीड़ लगी रही। डाकघर में फॉर्म की रजिस्ट्री करने वालों की संख्या सैकड़ों में थी।
विज्ञापन


इसी बीच डाक विभाग कर्मचारियों और डाकघर पहुंची महिलाओं के साथ नोकझोंक भी हुई। गुस्साई महिलाओं ने इस दौरान रजिस्ट्री काउंटर का शीशा भी तोड़ दिया। मंगलवार को रामपुर, मिलक समेत कई क्षेत्रों में यह अफवाह उड़ी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक फार्म मिल रहा है।
विज्ञापन


इस फार्म को भरकर भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में भेजने से बेटियों के लिए दो लाख रुपये मिल रहे हैं। इस अफवाह के फैलते ही डाकघरों में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। मुरादाबाद मुख्य डाकघर में बुधवार को भी भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की इतनी संख्या देख डाक विभाग कर्मचारी हैरान हो गए। महिलाओं में रजिस्ट्री कराने की होड़ लगी रही। इसी होड़ में महिलाओं ने रजिस्ट्री काउंटर पर लगे शीशे को तोड़कर अपना फार्म कर्मचार को देना शुरू कर दिया। इससे गुस्स्साए कर्मचारियों ने एक से डेढ़ घंटे तक कार्य बहिष्कार कर दिया।


काउंटर का शीशा टूट कर विभाग के कर्मचारी अखिलेश कुमार पर गिरा। गनीमत है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।  डाकघर के प्रवर अधीक्षक का कहना है कि गुस्साई भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की मदद ली गई। ढाई लाख वाली बात की जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed