{"_id":"5712a77f4f1c1b326e4a7061","slug":"satta-on-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला गिरोह पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाला गिरोह पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट पर सट्टा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच सट्टेबाजी के लिए काफी मुफीद साबित हो रहे हैं। कटघर पुलिस ने शनिवार की रात महबुल्लागंज में एक घर में दबिश देकर सट्टा गिरोह के चार लोगाें को गिरफ्तार किया है। ये लोग मुंबई इंडियन और गुजरात लायंस के आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने इसके कब्जे से बीस हजार रुपये, टीवी और छह मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
एसओ कटघर ओंकार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली थी कि महबुल्लागंज नई बस्ती में प्रेमशंकर उर्फ बबलू पुत्र दया शंकर अग्रवाल के मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा चल रहा है। पुलिस ने सूचना पर प्रेम शंकर के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने मैच पर सट्टा लगाने की बात कबूली।
उन्होंने पूछताछ में अपने नाम प्रेम शंकर, हैदर अली पुत्र सिकंदर निवासी सिंहमन हजारी, मो. शानू पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी लाजपत नगर और आराम किशन पुत्र राम कटघर गाड़ीखाना बताया। पुलिस ने यहां से एक टीवी, छह मोबाइल और बीस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जबकि शुक्रवार की रात पुलिस ने सिंहमन हजारी में कमल के मकान में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यहां से प्रदीप निवासी मछुआपुरा, संतोष निवासी इंदिरा कालोनी, विपिन निवासी गुलाबबाड़ी, कमल निवासी सिंहमन हजारी और नन्हू निवासी सिंहमन हजारी को पकड़ा था। जबकि मीर के मकान से असलम, मतलूब निवासी मछुआपुरा, विजय निवासी छोटी मंडी संजय निवासी सूरजन नगर और मुन्ना निवासी मुन्ना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इसके कब्जे से 32 हजार रुपये बरामद किए हैं। जबकि काशीपुर तिराहा मोबीन नगर से अख्तर निवासी बरवाला मझरा, अकवर निवासी बरवाला मझरा, वाजिद इश्तकार और अनवर निवासी मोबीन नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हजारों रुपये बरामद किए है। एसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।