फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   saptkranti express passed away from open gate

हापुड़ में टूटी पटरी से गुजर गई सप्तक्रांति एक्सप्रेस

Mon, 16 Apr 2018 01:48 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
saptkranti express passed away from open gate
खुले गेट सेगुजरी ट्रेन - फोटो : demo pic
हापुड़ और बाबूगढ़ के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक के फ्रैक्चर होने का पता उस वक्त चला जब टूटी पटरी से सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। इसके बाद चार ट्रेनों को रोककर ट्रैक की मरम्मत कराई गई, जिसकी वजह से कई ट्रेनें लेट भी हुई। बाबूगढ़ और हापुड़ के बीच रविवार दोपहर को दो बजकर आठ मिनट पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में रेलयात्रियों को झटका दो बार लगा।
विज्ञापन


इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी गई। सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के  जाने के बाद वहां पर पुरी एक्सप्रेस, मुरादाबाद से आनंद विहार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सहित चार ट्रेनें रोक दी गई। रेलवे ट्रैक चेक करने पर पटरी टूटी मिली, रेल पटरी की मरम्मत करवाने में आधे घंटे का समय लगा। 
विज्ञापन


नगीना और अगवानपुर में भी रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर -मंडल में रविवार को अगवानपुर और नगीना से बिंदकी के बीच रेलवे ट्रैक फ्रैक्चर मिला। की-मैन की सतर्कता से इसकी जानकारी समय पर मिल गई। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन इस वजह से नगीना के पास रोक दी गई, रेलवे ट्रैक को सही करवाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे भेजी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed