फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sangrah Amin was beaten up along with his nephew, reports say

Moradabad News: संग्रह अमीन को भतीजे संग पीटा, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sangrah Amin was beaten up along with his nephew, reports say
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में संग्रह अमीन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके भतीजे की भी पिटाई कर दी। संग्रह अमीन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी का है। कॉलोनी निवासी राजीव कुमार सक्सेना संग्रह अमीन हैं। उनकी 14 सितंबर को कार खड़ी करने को लेकर पड़ोस के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी, जिस पर कुछ लोगों ने मामला शांत कर दिया था। आरोप है कि 15 सितंबर को उनके मित्र संजय नरूला ने तय किया कि आपस में बैठकर एक-दूसरे से सभी गिले शिकबे दूर कर लेंगे। इसके बाद राजपाल सिंह ने बात करने के लिए अपने आवास पर बुलाया। वह अपने भतीजे के साथ गए। वहां पहले से ही मौजूद राजपाल सिंह सैनी, निशांत, हरषु मोनू ने डंडो और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए भतीजे अंकित पर भी हमला कर दिया गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई,जिसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में राजपाल सिंह सैनी, निशांत, हरषु व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed