{"_id":"022e18a507c95d61312fc4fb1e6d6fd6","slug":"sanction-20-crore-rupees-schemes-for-moradabad-dovelopment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के डेवलपमेंट के लिए 20 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के डेवलपमेंट के लिए 20 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को तेरहवें और चौदहवें वित्त आयोग से शहर के डेवलपमेंट का खाका खींचा गया। कमिश्नर ने बीस करोड़ पचास लाख के कामों को मंजूरी देते हुए शीघ्र काम शुरू कराने को कहा है। शहर की सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर सबसे ज्यादा खर्च होगा।
कमिश्नरी कार्यालय में तेरहवें और चौदहवें वित्त आयोग की मीटिंग हुई थी। कमिश्नर के समक्ष सभी परियोजनाओं को सिलसिलेवार रखा गया। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कई परियोजनाओं को शामिल भी कराया। बीस करोड़ पचास लाख की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई।
अफसरों से कहा गया कि जो भी परियोजनाएं मंजूर हुईं हैं उन पर काम समय से शुरू हो जाना चाहिए। इस दौरान महापौर बीना अग्रवाल, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जेबी सिंह यादव, नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह, एडीएम सिटी एके श्रीवास्तव और पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में इन कार्यों को मंजूरी मिली है - कोहिनूर तिराहे से गांगन पुल तक पथ प्रकाश व्यवस्था, आरटीओ आफिस के पास स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी, कई चौराहों को सौंदर्यीकरण कराया जाना है, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे।
इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र में नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा, कई सड़कों की मरम्मत कराई जानी है, पानी निकासी को नाला निर्माण भी होगा, सफाई कार्य के लिए रिक्शे खरीदे जाएंगे, कचरा रखने के लिए जगह जगह डस्टबीन रखवाई जाएंगी।