फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal SP warning: Stop stealing electricity, otherwise you won get visa, your dream going abroad shattered

संभल एसपी की सख्त चेतावनी: बिजली चोरी छोड़े, वरना वीजा भी नहीं बनेगा और विदेश जाने का सपना भी टूटेगा

Fri, 13 Dec 2024 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

संभल में बिजली चोरी के मामलों पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों का न वीजा बनेगा और न नौकरी मिलेगी। एसपी ने सभी से मीटर लगवाकर समय पर बिल चुकाने और शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Sambhal SP warning: Stop stealing electricity, otherwise you won get visa, your dream going abroad shattered
संभल एसपी केके विश्नोई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल जिले में बिजली चोरी के मामलों पर पुलिस और प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सांसद के मोहल्ला दीपा सराय में सर्च अभियान के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बिजली अधिकारियों से बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों का न वीजा बनेगा और न ही नौकरी मिलेगी। 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। इसमें बिजली चोरी के कई मामले सामने आए। एक मकान के अंदर बिजली का पोल लगाया गया था।
विज्ञापन


इससे कई घरों में बिजली की आपूर्ति हो रही थी। एसपी बिश्नोई ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त लहजे में कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी अब किसी से डरेंगे नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकाने या डराने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बिजली चोरी करके तीन मंजिला मकान तो बना लेते हैं, लेकिन बिजली का बिल नहीं भरते। उन्होंने सभी से बिजली का मीटर लगवाने और समय पर बिल चुकाने की अपील की। एसपी ने दो-टूक कहा कि बिजली चोरी अब बर्दाश्त नहीं होगी।


जो भी पकड़ा जाएगा, उसकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें, प्यार से रहें, और बिजली का बिल भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed