फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Shiva mandir painted saffron in Sambhal CCTV surveillance police deployed for security

Sambhal Shiv Mandir: संभल में भगवा रंग से रंगा प्राचीन शिव मंदिर... CCTV से निगरानी, सुरक्षा में पुलिस तैनात

Tue, 07 Jan 2025 01:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Jan 2025 01:43 PM IST
सार

Sambhal News: संभल का प्राचीन शिव मंदिर भगवा रंग में रंगा गया है। मंदिर पर एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal Shiva mandir painted saffron in Sambhal CCTV surveillance police deployed for security
Sambhal Shiva mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sambhal Shiv Mandir Update:  संभल नगर के खग्गू सराय में स्थित प्राचीन शिव मंदिर को भगवा रंग से रंग दिया गया है। सोमवार को रंगाई पुताई का काम किया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ भी दिनभर मंदिर में दिखाई दी। 
विज्ञापन


सुबह और शाम की आरती में काफी संख्या में लोग शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। प्राचीन शिव मंदिर 46 वर्ष बाद खुला है। शहर से लेकर देहात तक के लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस मंदिर में 1978 के दंगों के बाद ताला लग गया था। 
विज्ञापन


हिंदू आबादी शहर के अलग-अलग हिस्सों में पलायन कर गई थी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मंदिर था तो पूजा पाठ भी बंद हो गया था। 14 दिसंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान डीएम और एसपी को इस बंद मंदिर की जानकारी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी के निर्देश पर मंदिर से ताले खोले गए और सफाई कराई गई। इस मंदिर के आसपास जो अतिक्रमण हो गया था। उसको डीएम ने हटाने के निर्देश दिए। 

कुछ लोगों ने जो मकानों से अतिक्रमण किया था वह खुद ही हटा लिया और सड़क और मंदिर के आसपास का अतिक्रमण पालिका की टीम द्वारा हटाया गया। इस मंदिर पर एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed