फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sambhal police sub inspector injured in encounter with criminals

ठांय-ठांय की आवाज निकालने वाले दरोगा मुठभेड़ में घायल, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Fri, 04 Jan 2019 08:38 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 04 Jan 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
sambhal police sub inspector injured in encounter with criminals
संभल जिले के असमोली में मुठभेड़ में अमरोहा जिले का एक बदमाश गिरफ्तार हुआ है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, ठांय-ठांय की आवाज निकालने से सुर्खियों में छाए दरोगा भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। दरोगा और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मौके से भागे बदमाश को पकड़ने के लिए कांबिंग की गई, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे करीब असमोली पुलिस अलिया नेकपुर तिराहे पर संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच जोया की ओर से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। 

पुलिस ने रुकने के लिए चेतावनी दी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में असमोली थाना में तैनात दरोगा मनोज कुमार घायल हो गए। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में अमरोहा जनपद के थाना डिडौली अंतर्गत गांव निवासी बदमाश सद्दाम को गोली लगी है। वहीं, दूसरा आरोपी बाइक छोड़कर ईख के खेत में घुस गया पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कांबिंग कराई गई, लेकिन भागा हुआ आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। मौके से बाइक मिली है जो चोरी की है। इसके अलावा तमंचा, कारतूस का खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पकड़ा गया बदमाश अमरोहा, मुरादाबाद, बदायूं और संभल में कई चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। भागे हुए बदमाश की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
यमुना प्रसाद- पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed