फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party worker fight with police in moradabad to stop tractor railly

सपाइयों को रैली निकालने से रोका, नोकझोंक हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party worker fight with police in moradabad to stop tractor railly
राफतपुर में समाजवादी पार्टी के लोग निकालते रैली। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर सपा की तहसील स्तर पर प्रस्तावित राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैैक्टर रैली निकालने से पुलिस ने रोक दिया। जिसे लेकर सपाइयों और पुलिस में नोकझोंक हुई। राफतपुर और असालतपुरा में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। सपाइयों ने कहा कि सरकार तानाशाह हो गई।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैैक्टर रैली निकाली जानी थी। इसके तहत जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम राफतपुर ट्रैक्टर निकाली गई। जिसे पुलिस ने रोक दिया। जिस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी है। सरकार जिस तरह से समाजवादियों के साथ झूठे मुकदमों में फंसा रही है।
विज्ञापन

वहीं, महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के कैंप कार्यालय असालतपुरा से रैली निकाली गई। अमरोहा गेट पर पुलिस ने घेराबंदी कर रैली को आगे जाने से रोक दिया। जिस लेकर सपाइयों और पुलिस में नोकझोंक हुई। बाद में महानगर अध्यक्ष हाजी मन्नू कुरैशी के नेतृत्व में सपाई धरने पर बैठ गए। इस दौरान महासचिव धर्मेंद्र यादव, हाजी सरताज आलम, हासिब अली, विनोद कुमार विकल, कुशल यादव, आमिर अंसारी, दानिश मिर्जा, हाजी इशरत अली आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed