{"_id":"6905b5ddaf431fbae2039049","slug":"samajwadi-party-mp-iqra-hasan-met-azam-khan-with-her-brother-nahid-hasan-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आजम खां से मिलीं सपा सांसद इकरा हसन, भाई नाहिद भी मिले; मुलाकात के बाद बिहार चुनाव पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजम खां से मिलीं सपा सांसद इकरा हसन, भाई नाहिद भी मिले; मुलाकात के बाद बिहार चुनाव पर कही ये बात
Sat, 01 Nov 2025 12:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:59 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ रामपुर पहुंची। उन्होंने पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात की। इकरा हसन ने सपा नेता की पत्नी डा. तजीन फात्मा से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि यह मुलाकात सियासी नहीं बल्कि पारिवारिक मुलाकात है।
विज्ञापन
आजम खां से मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा की सांसद इकरा हसन ने अपने भाई नाहिद हसन के साथ मिलकर सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को सियासत से हटकर पारिवारिक बताया। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
सपा नेता आजम खां से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सपा नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इकरा हसन ने सपा नेता की पत्नी डा.तजीन फात्मा से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि यह मुलाकात सियासी नहीं बल्कि पारिवारिक मुलाकात है।
विज्ञापन
वह सपा नेता का हाल जानने के लिए आई थीं। बिहार चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को सफलता मिलेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। वह खुद भी प्रचार के लिए जा रही हैं।

आजम से मिलने पहुंचे इरफान सोलंकी व नसीम सोलंकी
इससे पहले, 29 अक्तूबर को रामपुर में सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने के लिए कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर घंटे भर मुलाकात की।

इस दौरान सपा नेता ने उनका हाल जाना। सियासी घटनाक्रम व ताजा हालात पर भी चर्चा की। बाद में इरफान सोलंकी ने मीडिया से भी बात की। कहा कि यह मुलाकात उनकी सियासी नहीं बल्कि निजी मुलाकात है।
सपा नेता आजम खां उनके पिता के समान हैं। कहा कि उनके खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं वह भी जेल में थे। सपा नेता पर दर्ज मुकदमे सियासी मुकदमे हैं। कहा कि यह जो हो रहा है कि जनता सब जानती है। जनता सही समय आने पर जवाब देगी।
आजम बोले: बकरी चोरी हुई तो बरामद कयों नहीं हुईं
वहीं, 29 अक्तूबर को सपा नेता आजम खां ने अपने ऊपर पर दर्ज मामले में फिर से सफाई पेश की। कहा कि यदि बकरी चोरी हुई तो बरामद क्यो नहीं हुई। कहा कि उन पर दर्ज मुकदमें पूरी तरह फर्जी हैं। कोर्ट में पेश होने के बाद सपा नेता आजम खां मीडिया से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर पर दर्ज बकरी व भैंस चोरी के मामलों का जिक्र किया। कहा कि उनके खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए जो सत्य से परे हैं। यतीमखाना बस्ती मामला हो या फिर डूंगरपुर केस। सरकारी कॉलोनी बन गई, जिसके तीन साल बाद मुकदमे दर्ज किए गए।
बकरी चोरी, भैंस चोरी ही नहीं बल्कि लूट व डकैती जैसे मामले दर्ज किए गए हैं,जहां चोरी का मामला दर्ज होना चाहिए था,वहां लूट व डकैती का मामला दर्ज किया गया। इससे साफ हो जाता है कि उनके खिलाफ क्या चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बकरी व भैंस चोरी हो गई तो बरामद क्यों नहीं की गई।