फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi Party MP Dr. shafiqur rahman barq says Permission to be offered prayers in masjid Corona will end

सपा सांसद बर्क का बयान, मस्जिदों में नमाज अदा करने की दी जाए इजाजत, कोरोना का होगा खात्मा

Mon, 20 Jul 2020 08:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Jul 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party MP Dr. shafiqur rahman barq says Permission to be offered prayers in masjid Corona will end
डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद, समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि शासन-प्रशासन को मस्जिद और ईदगाहों पर नमाज अदा करने की इजाजत देनी चाहिए। जब मुसलमान एक साथ नमाज अदा करेंगे तो इस मुल्क से कोरोना का खात्मा हो जाएगा। 
विज्ञापन


सामूहिक नमाज पर पाबंदी लगाना गलत है। इसलिए ही अल्लाह नाराज है और देश मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने से कोरोना का खात्मा अल्लाह करेगा।
विज्ञापन


मस्जिद और इदगाहों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा करने की मांग उठाई है। साथ ही पशु खरीद के लिए बाजार लगाने और खरीदने की इजाजत देने के लिए कहा है। जिससे मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी कर सकें। पांच लोगों को नमाज की इजाजत देने से नमाज नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सारे मुसलमानों को एक साथ नमाज अदा करने की इजाजत दी जाए। जब एक साथ अल्लाह से दुआ मांगी जाएगी तो कोरोना का खात्मा होगा। कहा कि कुर्बानी के लिए पशु खरीदने के लिए बाजार लगवाने की इजाजत दी जाए। 

पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि पशु खरीद कर लौट रहे लोगों को परेशान न किया जाए। मालूम हो सांसद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संभल को सौंपा था। उन्होंने ज्ञापन में भी ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed