फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party mp Azam Khan life danger Sitapur jail

जेल में आजम की जान को खतरा, पत्नी बेटे समेत सीतापुर जेल भेजे गए

Fri, 28 Feb 2020 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Feb 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party mp Azam Khan life danger Sitapur jail
जेल जाने से पहले आजम खां - फोटो : अमर उजाला
सांसद आजम खां, उनकी पत्नी विधायक तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर की जेल से अचानक सीतापुर की जेल ले जाए जाने पर उनके वकीलों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 सांसद के वकीलों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि अदालत की जानकारी में लाए बिना आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को रामपुर से स्थानांतरित क्यों किया गया है। सांसद ने अधिवक्ताओं ने आशंका जताई है कि सीतापुर की जेल में आजम खां की जान को खतरा है। कोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और जेलर से जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन


सांसद आजम खां पर लगभग 85 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी आरोपी बनाया गया है। 

मुकदमों की सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट और कुर्की का आदेश जारी होने के बाद सांसद आजम खां ने बुधवार को अपनी पत्नी और बेटे को साथ बुधवार को अदालत में समर्पण कर दिया गया था। कई मामलों में जमानत नहीं मिलने बाद उनको पत्नी और बेटे साथ न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया था। गुरुवार की सुबह अचानक आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को सीतापुर की जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां को रामपुर की जेल से स्थानांरित किए जाने की सूचना मिलने पर उनके वकीलों ने एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि कोर्ट की जानकारी के बिना आजम खां को यहां से क्यों ले जाया गया। अगर किसी दूसरी जगह पर ले जाया गया है तो इसका आधार क्या है। 

उनके वकीलों ने कोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया से पता चला है कि सांसद को सीतापुर की जेल में ले जाया गया है। सीतापुर की जेल में आजम खां और डॉ. तजीन फात्मा की जान को खतरा है क्योंकि आजम खां 72 साल के हो चुके हैं और उनको कई बीमारियां हैं। 

उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के कई आपरेशन हो चुके हैं। दोनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत है और सीतापुर की जेल में ऐसी कोई सुविधा नहीं है। सीतापुर की जेल में चिकित्सा सुविधा के अभाव में पिछले छह माह में तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है। 

उनके वकीलों ने कोर्ट से कहा कि सांसद को यहां से शिफ्ट करने की जानकारी उनके परिवार के सदस्यों और अधिवक्ताओं को भी नहीं दी गई। साथ ही स्टेट को यह पता नहीं है कि सांसद कहां हैं। कोर्ट ने आजम खां के अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और जेलर से जवाब तलब किया है।

सांसद आजम खां, विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम न्यायिक अभिरक्षा में हैं। कोर्ट की जानकारी और अनुमति के बिना उनको रामपुर से स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके पीछे राजनीतिक षडयंत्र हो सकता है। कोर्ट ने हमारे प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लिया है और जेलर को तलब भी कर लिया था। जेलर हमारे आवेदन के क्रम में शुक्रवार को अपना जवाब देंगे।  -खलील उल्लाह खां, आजम खां के अधिवक्ता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed