फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Samajwadi party MLA corona positive in moradabad

मुरादाबाद देहात के विधायक सहित 126 नए संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party MLA corona positive in moradabad
मुरादाबाद। आम से खास की ओर बढ़ रहा कोरोना अब शासन और प्रशासन के लोगों को भी चपेट में ले रहा है। कैबिनेट के दो मंत्रियों की जान कोरोना ले चुका है। उच्चाधिकारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को मुरादाबाद देहात सीट से विधायक हाजी इकराम कुरैशी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को उन्हें विधानसभा सत्र में भागीदारी के लिए जाना था। इससे पूर्व उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। स्पष्ट न आने पर ट्रू नेट मशीन से जांच कराई। उसमें भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आईसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा जिले में 126 नए संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3321 पहुंच गई है। टीएमयू में अमरोहा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मुरादाबाद निवासी दो लोगों ने मेरठ में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 91, एंटीजन से 34 और जिला अस्पताल के ट्रू नेट से एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें ट्रू नेट से सपा टिकट पर जीते मुरादाबाद देहात के विधायक हाजी इकराम कुरैशी पॉजिटिव आए हैं। विधायक ने बताया कि उन्हें गुरुवार को विधानसभा सत्र में शामिल होना था। इसके लिए बुधवार को रवाना होने से पहले उन्होंने सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक एंटीजन टेस्ट कराया था। एंटीजन सैंपल स्पष्ट नहीं आया। इसके बाद उनका ट्र नेट सैंपल हुआ और पॉजिटिव आ गया। विधायक ने बताया कि उनके दो बेटे, दो बहू और तीन पोते और पोतियों के अलावा अन्य नजदीकी लोगों के बुधवार को सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन के 1827 लोगों के सैंपल कराए गए। इनमें 34 पॉजिटिव और 1791 की निगेटिव रिपोर्ट आई है। निगेटिव रिपोर्ट वाले कई लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल भी कराए गए हैं। एंटीजन में सर्वाधिक आठ मरीज हरथला से मिले हैं। डिलारी से पांच, मझोला और ताजपुर से चार-चार संक्रमित मिले हैं। बिलारी, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी, मूंढापांडे और टॉउनहाल से दो-दो पॉजिटिव मिले हैं। भोजपुर, बरबलान और पीतल बस्ती से एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर लैब से 91 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें हरथला का आठ साल का बच्चा, केजीके मुरादाबाद निवासी चार साल का बच्चा, आठ और छह साल की बच्चियां पॉजिटिव आई हैं। अधिकतर मरीज हरथला, राम गंगा विहार, सब्जी मंडी, गुलाब बाग, शिवराज नगर, लाइनपार, बुद्धि विहार, बंगला गांव, पाकबड़ा, आवास विकास, प्रेम नगर, कंजरी सराय, जयंतीपुर, फरीदपुर, डिलारी के हैं। पीएसी, डाक विभाग के कर्मी भी पॉजिटिव हैं।
सीएमओ ने बताया कि सूर्य नगर लाइनपार निवासी 55 वर्षीय और मीरपुर निवासी 27 वर्षीय युवक की मेरठ मेडिकल कालेज में मौत हो गई। दोनों ही कोरोना संक्रमित थे। सीएमओ ने बताया कि लाइनपार के संक्रमित 15 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे, जबकि युवक 13 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती हुआ। अमरोहा निवासी 50 वर्षीय संक्रमित की टीएमयू में मंगलवार दोपहर मौत हो गई। संक्रमित को 14 अगस्त की रात भर्ती किया गया था।

रैपिड एंटीजन से अब तक 1141 पॉजिटिव मिले
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन से मुरादाबाद जिले में 36500 लोगों के सैंपल हो चुके हैं। इनमें 35359 निगेटिव और 1141 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। सर्वाधिक 431 मरीज हरथला क्षेत्र में पुलिस लाइन, पीटीसी और पीटीएस के पुलिस कर्मी शामिल हैं। ताजपुर से भी 109 पॉजिटिव आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed