{"_id":"5c80a85ebdec2214305bb9f6","slug":"samajwadi-party-mla-abdullah-azam-controversial-statements-in-rampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों के पास दो विकल्प, भाजपा में शामिल हों या धर्म बदलें: सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों के पास दो विकल्प, भाजपा में शामिल हों या धर्म बदलें: सपा विधायक
Thu, 07 Mar 2019 10:43 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उर्दू गेट को ध्वस्त किए जाने के बाद सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि गेट का नाम उर्दू गेट था इस वजह से इसको तोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को उर्दू अल्फाज और मुसलमानों से नफरत है।
यह कार्रवाई लोकसभा में भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से की गई है। तैयारी तो यह थी कि रामपुर में दंगा भड़का कर पूरे देश में इसका सियासी लाभ लिया जाए।
सपा कार्यालय पर बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अब्दुल्ला ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से गेट को गिराया गया है। उर्दू गेट की वजह से खनन के वाहन स्वार रोड पर नहीं आ पाते थे। इस वजह से अधिकारियों की कमाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने अपनी जेब गरम करने के लिए गेट गिरवाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मुसलमानों को दूसरे देश का नागरिक समझा जा रहा है। अब मुसलमानों के पास दो ही विकल्प बचा है, या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं या अपना धर्म बदल लें।

Trending Videos
विधायक ने ऐसी आशंका जताई कि आने वाले दिनों में आंबेडकर का गेट और बाबा साहब की प्रतिमा भी गिराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मुस्लिम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से गायब किया जा रहा है। ऐसे में लोकसभा का चुनाव भी निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो पाना भी संभव नहीं लग रहा है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,
पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान और नवीन शर्मा मौजूद रहे।
पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान और नवीन शर्मा मौजूद रहे।