{"_id":"63313c3df6f9b20b7c28816b","slug":"samajwadi-party-leaders-azam-khan-and-abdullah-azam-returned-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां हैं आजम खां और अब्दुल्ला: घर पहुंचे सुरक्षागार्डों को नहीं मिले सपा नेता, पूरी वाई श्रेणी सुरक्षा लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहां हैं आजम खां और अब्दुल्ला: घर पहुंचे सुरक्षागार्डों को नहीं मिले सपा नेता, पूरी वाई श्रेणी सुरक्षा लौटी
Mon, 26 Sep 2022 11:32 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:32 AM IST
सार
Azam Khan And Abdullah Azam Returned Security: एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक, सपा नेता आजम खां 23 सितंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं। एएसपी के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने भी 22 सितंबर को अपने गनर को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Azam Khan And Abdullah Azam Returned Security: सपा नेता आजम खां ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दिल्ली से वापस भेज दिया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी अपना गनर छोड़ दिया है। काफी तलाश करने के बाद भी अब्दुल्ला का पता नहीं चलने पर गनर वापस रामपुर आ गया है और उसने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराई है।
एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक, सपा नेता आजम खां 23 सितंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं।
एएसपी के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने भी 22 सितंबर को अपने गनर को छोड़ दिया है। पहले गनर ने अपने विधायक की तलाश की, उनके नहीं मिलने पर वह रामपुर पुलिस लाइन पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
अब पुलिस को पता नहीं है आजम खां और अब्दुल्ला आजम कहां हैं। एएसपी ने कहा कि अगर आजम खां और अब्दुल्ला आजम अपनी सुरक्षा वापस मांगेंगे तो उनको उपलब्ध करा दी जाएगी।