फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   salary use in paytm

सैलरी खर्च करनी है तो पेटीएम करो

Thu, 01 Dec 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
salary use in paytm
एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम से रकम निकालने के लिए लाइन में खडे़ लोग। - फोटो : अमर उजाला
बैंक खातों में एक दिसंबर से वेतन आना शुरू हो जाएगा, लेकिन वेतन निकालना टेढ़ी खीर साबित होगा। महीने के खर्च के लिए लोगों को बैंक की लाइन में लगना होगा। लेकिन वहां से पूरा पैसा मिलना मुशि्कल होगा। ऐसे में घर का सामान खरीदने के लिए या तो स्वैप कार्ड प्रयोेग करें या फिर हर रोज दो हजार रुपये के लिए लाइन में।
विज्ञापन


वहीं अधिकांश फर्म, फैक्ट्री संचालक और यहां तक कि कारखानेदार तक अपने कर्मचारियों के खाते खुलवा रहे हैं। सैलरी अब खाते के माध्यम से ही दी जाएगी। ऐेसे में अब बैंकों के बाहर लाइनें लंबी होना शुरू हो जाएंगी। ऐसे में ई वालेट ही सहारा बचा है। पेटीएम का सहारा लेकर आप अपनी सैलरी खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक तारीख नजदीक आते ही नौकरीपेशाओं को सैलरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बार मामला उलटा ही है। अभी सब लोगों की जेब खाली है। पैसे की सभी को जरूरत है। लेकिन हालत ऐसी है कि पैसा निकाल ही नहीं पा रहे हैं। नवंबर का महीना भी लोगों पैसा होने के बावजूद तंगी में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक दिसंबर से अधिकांश को वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन लोगों को वेतन की उतनी चिंता नहीं जितनी कि खाते से रुपया निकालने के लिए लाइन में लगने की है। पिछले महीने में घर में राशन जैसे तैसे चल गया, लेकिन असली परेशानी इस बार होगी।


बैंकों में कैश नहीं है और लंबी लंबी लाइन लगी हुई हैं। घंटों लाइन में लगने के बावजूद गारंटी नहीं मिल पैसा मिल ही जाएगा। ये स्थिति कब तक चलेगी कहा नहीं जा सकता। छोटे नोट किसी के पास नहीं है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका तनख्वा खाते में ही दी जाए। अब घर चलाने के लिए लोगों को छुट्टी लेकर बैंक के बाहर लाइन लगानी पड़ेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed