फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saidnagar ranks fifth in the state among aspirational development blocks

Moradabad News: आकांक्षात्मक विकास खंडों में सैदनगर का प्रदेश में पांचवां स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Saidnagar ranks fifth in the state among aspirational development blocks
रामपुर। जनपद के आकांक्षात्मक विकास खंड सैदनगर में निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप विकास कार्य कराने के लिए शासन द्वारा प्रदेश में पांचवा स्थान मिला है। सैदनगर ब्लाॅक को मंडल में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

आकांक्षात्मक विकास खंड में मुख्य आधार स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत ढांचे के 50 पैरामीटरों के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। जिले के सैदनगर ब्लॉक को वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कराए गए कार्यों के लिए प्रदेश के 108 विकास खंडों में पांचवां स्थान मिला है। डीएम जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंदकिशोर कलाल के नेतृत्व में सैदनगर में 12 पैरामीटर पूरे कर लिए गए हैं। अन्य 36 पैरामीटर पर भी बेहतरीन कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

टीबी मरीजों को चिह्नित करने और उन्हें इलाज प्रदान करने में विकास खंड को शत प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत पांच पैरामीटर व कृषि विभाग के तीन पैरामीटर भी पूरे हो गए हैं। आकांक्षात्मक विकासखंड के विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के लिए निदेशक पंचायती राज द्वारा तीन दिवसीय भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया था। बेहतर स्थिति पर उन्होंने प्रशासनिक स्तर से कराए गए कार्यों की सराहना भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed