फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sai inter college students can adimmision in moradabad colleges

साईं कॉलेज की छात्राओं को मुरादाबाद शहर के महाविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
sai inter college students can adimmision in moradabad colleges
मुरादाबाद। मानसरोवर कालोनी स्थित साईं कन्या इंटर कालेज में इंटर के परिणाम को लेकर उत्पन्न हुए हालातों पर डीआईओएस ने शुक्रवार को दावा किया कि शहर के कई डिग्री कालेज बिना अंकपत्र के भी छात्राओं को अपने यहां प्रवेश देने को तैयार हैं। छात्राएं वहां प्रवेश ले सकती हैं, लेकिन यदि उन्हें अंक ही चाहिए तो परीक्षा ही एकमात्र रास्ता है। इसलिए बेहतर होगा कि वह समय रहते परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन

डीआईओएस अरुण कुमार दुबे ने बताया कि इस कालेज की छात्राओं का कहना था कि इंटर की परीक्षा में अंक ना मिलने की वजह से उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए डिग्री कालेज में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। उनकी इस समस्या को बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी की मौजूदगी में हुई डिग्री कालेज के प्राचार्यों की बैठक में रखा गया तो शहर के अधिकांश डिग्री कालेज इन छात्राओं को बिना अंक पत्र भी अपने यहां प्रवेश देने को तैयार हो गए। हिंदू कालेज और केजीके कालेज में सीट से अधिक रजिस्ट्रेशन होने की वजह से वहां प्रवेश संभव नहीं होगा। ऐसे में छात्राओं का ये कहना उचित नहीं है कि बिना अंक उन्हें आगे कालेज में प्रवेेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस का कहना है कि यदि छात्राओं को अंक चाहिए तो केवल परीक्षा ही एक मात्र विकल्प है। बिना परीक्षा किसी भी हालत में अंक मिलने मुश्किल हैं। इसलिए अंक के लिए छात्राएं परीक्षा देने के लिए 27 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा लें। इसके लिए कोई फीस भी नहीं लगेगी। बिना पंजीकरण परीक्षा भी नहीं हो सकेगी। बेहतर होगा कि छात्राएं कानून को हाथ में ना लें और अपने भविष्य और पढ़ाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ छात्राएं परीक्षा की तैयारी में तो कुछ असमंज में
मुरादाबाद। साईं कन्या इंटर कालेज की इंटर की छात्राएं इस समय दुविधा में हैं। इंटर की एक छात्रा ने बताया कि इतने दिन तक सब अधिकारियों से मिले, अपनी बात रखी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिना अंक आगे किसी जॉब आदि में परेशानी ना आए इसलिए वह परीक्षा देना ही उचित समझ रही है। वो और उसकी एक साथी छात्रा परीक्षा देने की तैयारी में लग गए हैं। एक छात्रा ने बताया कि कालेज वालों ने उनके साथ ये बर्ताव किया। अब आगे उन पर कैसे भरोसा करें इसलिए अभी परीक्षा देने ना देने पर विचार कर रही हैं। परिजन जैसा कहेंगे वैसा करेंगी। हालांकि अधिकतर छात्राएं इसे लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सकी हैं।
परीक्षा परिणाम अंतिम होगा : डीआईओएस
डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में अपने परिणाम से असंतुष्ट कोई भी परीक्षार्थी एक या सभी विषयों की परीक्षा फिर से दे सकता है। इसके लिए 27 अगस्त तक पंजीकरण कराना जरूरी है। पंजीकरण निशुल्क है। प्रेक्टिकल भी फिर से दे सकता है। इन परीक्षाओं का जो भी परिणाम होगा वही अंतिम होगा। यदि कोई छात्र परीक्षा में पास है लेकिन दोबारा देने पर फेल होता है तो परिणाम फेल ही होगा जितने नंबर आएंगे वही अंतिम होंगे।

कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं : मंडलायुक्त
साईं कन्या इंटर कालेज प्रकरण पर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने कहा कि छात्राओं की समस्या का समाधान कराया गया है। यदि छात्राएं या उनके अभिभावक संतुष्ट नहीं है तो कानूनी ढंग से अपनी बात रखनी चाहिए। इस तरह तोड़फोड़, मारपीट करके कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों से पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed