फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safe train operations are difficult without adequate rest for loco pilots.

Moradabad News: लोको पायलटों के पर्याप्त विश्राम के बिना सुरक्षित रेल संचालन मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Safe train operations are difficult without adequate rest for loco pilots.
मुरादाबाद। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का सेफ्टी सेमिनार और मंडल अधिवेशन बृहस्पतिवार को मनोरंजन सदन में आयोजित हुआ। इसमें लोको पायलटों की कार्य परिस्थितियों, ड्यूटी अवधि, विश्राम और लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के मंडल अध्यक्ष शरीफ अहमद ने की। अपर मंडल रेल प्रबंधक पारितोष गौतम मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

सेमिनार में लोको पायलटों ने कहा कि ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ने के साथ तकनीकी उपकरण, सिग्नलिंग, वैगन-कोच और साइडिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। इसके बावजूद रनिंग स्टाफ को पर्याप्त विश्राम और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एसएस हांडा ने कहा कि रेल सुरक्षा लोको पायलट की मानसिक और शारीरिक फिटनेस से सीधे जुड़ी है। लंबे समय की ड्यूटी, कम विश्राम और लगातार नाइट ड्यूटी से थकान बढ़ती है। इसलिए रनिंग स्टाफ को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण विश्राम मिलना जरूरी है। सेमिनार में मंडल में लोको रनिंग स्टाफ के रिक्त पद भरने, 36 घंटे में मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करने, क्रू चेंज पॉइंट पर ही क्रू बदलने और उचित लिंक व्यवस्था लागू करने की मांग उठी। लक्सर, हापुड़, बालामऊ और बरेली से क्रू को अधिकतम दो गाड़ी कार्य के बाद मुख्यालय वापस भेजने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा लगातार दो नाइट ड्यूटी से अधिक पर रोक, मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अधिकतम छह और आठ घंटे की ड्यूटी, आवधिक विश्राम में 16+30 घंटे लागू करने तथा लंबित कैडर पुनर्गठन की मांग की गई। संगठन ने बताया कि अंतिम कैडर पुनर्गठन 2009 में हुआ था। जोनल सचिव पदम सिंह गंगवार ने कहा कि कर्मचारी हित और रेल सुरक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। मंडल सचिव एसके चौरसिया ने कहा कि संगठन सुरक्षित रेल संचालन के लिए बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग लगातार उठाता रहेगा। कार्यक्रम में करीब 400 सदस्य और रेल अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed