फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   safai worker suspend

Moradabad News: देहात के लिए भी आवस्यकः अहलादपुर में तैनात सफाईकर्मी सतपाल निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
safai worker suspend
मुरादाबाद। कुंदरकी विकास खंड की ग्राम पंचायत अहलादपुर में तैनात सफाई कर्मचारी सतपाल सिंह को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने निलंबित कर दिया है। सतपाल के खिलाफ यह कार्रवाई ड्यूटी पर रहते हुए तीन साल तक अभियुक्त के तौर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में उपस्थित होते रहने का दोषी पाए जाने के आधार पर की गई है। यह जांच मंडलायुक्त के आदेश पर डीपीआरओ ने की थी।
विज्ञापन

थाना गलशहीद के मोहल्ला कटरा वंशीधर निवासी राजेंद्र सिंह ने 24 नवंबर को एक प्रार्थना पत्र मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के समक्ष पेश होकर दिया था। जिसमें उसने कहा था कि सफाईकर्मी सतपाल सिंह पर घर में घुस कर मारपीट, गालीगलौज करने, गैर इरादतन हत्या आदि की धाराओं में वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें वह अभियुक्त के तौैर पर पिछले तीन सालों से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में मुकदमे की नियत तिथियों पर कोर्ट में हाजिर होता रहा है। लेकिन उन तिथियों में गलत ढंग से अपने को ग्राम पंचायत में कार्यरत दर्शाकर विभाग के साथ धोखाधड़ी करके वेतन लेता रहा है। राजेंद्र ने उसके द्वारा लिए गए वेतन को गबन बताते हुए उसकी रिकवरी करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस मामले की प्रथम दृष्ट्या जांच डिप्टी कमिश्नर गजेंद्र सिंह से कराई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद मंडलायुक्त ने डीपीआरओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की। जिसमें सतपाल कोर्ट में हाजिर होने की तिथि में भी ग्राम पंचायत में ड्यूटी पर उपस्थित रहना दर्शाए जाने का दोषी पाया गया। जिसके बाद डीपीआरओ ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ उसे डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed