फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safai Karamchari dies in road accident

सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamchari dies in road accident
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ब्लॉक ठाकुरद्वारा की ग्राम पंचायत बहादुरनगर नया गांव में तैनात सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार बस चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना पर सफाई कर्मचारियों सहित परिजनों में कोहराम मच गया। बस धामपुर से काशीपुर जा रही थी।
विज्ञापन

जनपद बिजनौर के सादाबाद गांव निवासी मनीष कुमार (45) पुत्र रामकुमार ठाकुरद्वारा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नया गांव बहादुरनगर में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। शुक्रवार की सुबह बाइक से ठाकुरद्वारा ड्यूटी पर आ रहा था। उनकी बाइक पर उन्हीं के गांव का सोमपाल भी बैठा था। तभी भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर शेरगढ़ तिराहे के निकट प्राइवेट बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोमपाल पुत्र रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बस के यात्री दूसरे वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गया। वहीं चिकित्सकों ने सोमपाल की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सफाई कर्मचारी की मौत की सूचना पर परिजनों और ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मनीष की मौत पर उसकी पत्नी पूजा, बेटा ध्रुव, वासुदेव और बेटी पल्लवी सहित अन्य परिजनों का रोते-बिलखते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed