फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sadhwi sivani told

Moradabad News: भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष मिल जाता है ... भागवताचार्या शिवानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
sadhwi sivani told
मुरादाबाद। शाश्वत प्रचार समिति मुरादाबाद की ओर से आयोजित भागवत कथा में भागवताचार्या साध्वी शिवानी ने भागवत कथा की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रद्धा श्रवण मनन मात्र से मनुष्य के सभी प्रकार की चिंता भय क्लेश नष्ट हो जाते हैं। यह कथा मोक्ष का मार्ग है। कलियुग में इसे मुक्तिदाता माना गया है। इसके श्रवण से सर्व जगत में सुख-शांति आती है, आपसी वैर मिटता है। श्रीकृष्ण की कृपा प्रकट होती है। ज्ञान यज्ञ से पूर्व श्रद्धालुओं ने परमेश्वर की सामूहिक स्तुति की। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन के बीच कथा आरंभ हुई। कथावाचिका साध्वी शिवानी ने कहा कि आप सभी यहां बैठकर कथा सुन रहे हैं, यह हरीकृपा ही है। सनकादिक ऋषि और सूद जी महाराज ने भी कलियुग में मानव के कल्याण के लिए श्रीमद भागवत कथा के माहात्म्य का बखान किया है। इस ग्रंथ को वेद पुराणों का सार माना जाता है। व्यास जी ने भगवत प्राप्ति का ग्रंथ लिखा। इसका नाम भागवत रखा। बाद में इसे श्रीमद भागवत नाम दिया गया। इस श्रीमद शब्द के पीछे एक बड़ा मर्म छुपा हुआ है। श्री यानी जब धन का अहंकार हो जाए तो भागवत सुन लो, अहंकार दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञानयज्ञ में शाश्वत प्रचार समिति मुरादाबाद के प्रधान अध्यक्ष अमित साधु, उपाध्यक्ष जोगेश, स्वाति साध्वी, विशाल , राजुसाधु, प्रियांशु साध, भगवान दास , भावना , रिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed