फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rukmani Academy became the champion by defeating Parkar by three wickets.

Moradabad News: पारकर को तीन विकेट से हराकर रुक्मणी एकेडमी बनी चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rukmani Academy became the champion by defeating Parkar by three wickets.
मुरादाबाद। नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आयोजित जूनियर हाईट एंड वेट 99 पॉइंट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रुक्मणी ने पारकर क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया। फाइनल में पारकर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 185 रन बनाए और ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से काव्यांश सिसोदिया ने शानदार 90 रन बनाए, जबकि गोल्डी सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी की ओर से लक्ष्य चौधरी ने तीन विकेट, अम्मार अहमद ने दो और मो. अरमान ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 37.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए मयंक सैनी ने 49 रन बनाए, जबकि लक्ष्य चौधरी ने 29, कप्तान यश गंधर्व ने 21 और देव राजौरा ने 18 रन जोड़े।
विज्ञापन

पारकर की ओर से अकबर और क्रिश ने दो-दो विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए लक्ष्य चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं काव्यांश सिसोदिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला, जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार भी लक्ष्य चौधरी को दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जहीन चौधरी, शुएब पाशा और आमिर खान ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजन में बदरुद्दीन सिद्दीकी समेत कई कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed